नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ती आबादी और आवास की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक शहरी विकास परियोजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर के रणनीतिक इलाकों में चार नए हाई-टेक ‘नमो सिटी’ विकसित किए जाएंगे। इन नए शहरों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट परिवहन प्रणालियों और पर्यावरण-अनुकूल हरित क्षेत्रों के साथ तैयार किया जाएगा।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य दिल्ली पर आबादी के बढ़ते बोझ को कम करना और एनसीआर के आर्थिक विकास को नई गति देना है। प्रारंभिक चरण में भूमि अधिग्रहण और मास्टर प्लान तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।




























Views Today : 35
Views Last 7 days : 210
Views Last 30 days : 682
Views This Year : 9243
Total views : 109716
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8