बिहार में एक भाजपा नेता की हत्या पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता संजीव मिश्रा की विगत दिवस गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक संजीव मिश्रा को कटिहार में उनके घर के नज़दीक गोली मारी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक बार फिर बिहार में सियासत से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। इन अपराधियों ने दिन दहाड़े हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।
इतना ही नहीं जब हमलावरों ने बीजेपी नेता के ऊपर गोलियां चलाईं तब उनके साथ उनके बॉडी गार्ड भी मौज़ूद थे, लेकिन वो भी कुछ नहीं कर सके। बेखौफ हत्यारे नकाब पहने हुए थे और अपने काम को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। कटिहार के बलरामपुर में एक स्कूल के नज़दीक 02 बाइक पर सवार 04 नकाबपोश सवारों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। गोलियों की आवाज़ सुनकर नेता के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हमले की जानकारी थोड़ी ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। जब लोगों ने सुना कि दिन दहाड़े हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया है तो स्थानीय लोगों ने नाराज़गी दिखाते हुए बिहार की महागठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क जाम कर दिया इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़-फोड़ की। तेलता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया और इस घटना पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर कहीं लोगों का गुस्सा शांत हुआ।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 175
Views Last 30 days : 664
Views This Year : 9278
Total views : 109751
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8