Homeदेश प्रदेशMPESB की परीक्षाओं में प्रवेश से पहले होगी आइरिस और फिंगरप्रिंट की...

MPESB की परीक्षाओं में प्रवेश से पहले होगी आइरिस और फिंगरप्रिंट की जांच

 भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की चालू वर्ष में होने वाली परीक्षाओं में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सभी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन आधार आधारित फेस (चेहरे), आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन और फिंगर (अंगुलियों की छाप) प्रणाली से किया जाएगा।

इससे ऐसे लोगों की पहचान हो जाएगी, जो दूसरे के नाम पर परीक्षा देने बैठते हैं। इसके लिए ईएसबी परीक्षा केंद्रों पर आइरिस स्कैन और फेस रिकोग्निशन मशीनें लगाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नकल रोकने के लिए जैमर भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में ईएसबी ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News