भोपाल। देश में पहली बार सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) से चार मेडिकल कॉलेज मध्यप्रदेश में खुलने जा रहे हैं। इन कॉलेजों में वर्ष 2027-28 से एमबीबीएस में प्रवेश प्रारंभ करने की तैयारी है। यानी वर्ष 2035 तक डॉक्टर निकलने लगेंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कम से कम सौ सीटें होंगी, पर तैयारी 150-150 सीटों से प्रवेश शुरू करने की है। इसके बाद सीटों की संख्या बढ़कर 250 तक हो सकती है।
पीपीपी से कॉलेज प्रारंभ करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी। सरकार ने पिछले तीन वर्ष में चार बार इसके लिए निविदा की, पर कोई निवेशक नहीं मिला। पहले पाँच, इसके बाद 10 और फिर 12 ज़िलों में कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें शर्त यह थी कि निवेशक खुद कॉलेज बनाएगा।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139