अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार रात एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब शिक्षक रोज की तरह रात में टहल रहे थे। स्कूटी सवार दो युवकों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें चार से पाँच गोलियां उनके सिर में लगीं। वारदात के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक की पहचान राव दानिश हिलाल के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के एबीके हाई स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक थे। वह रात करीब पौने नौ बजे यूनिवर्सिटी परिसर में कैनेडी हॉल के पास टहल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले गाली-गलौच की और फिर गोली चला दी।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.37