बाँदा। हर माह की भांति सितम्बर माह में भी द्वितीय रविवार को पैलानी तहसील, जि़ला-बाँदा में महाआरती क्रम सम्पन्न किया गया। इस पावन पुनीत अनुष्ठान के शुभारम्भ में गुरुवर व ‘माँ के जयकारे मुस्कान जी और अभिलाषा जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर टीमप्रमुख संतोष नामदेव जी ने सद्गुरुदेव जी के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रम की जानकारी देते हुए तीनों धाराओं के महत्त्व पर प्रकाश डाला। भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर जी ने कहा कि देवी-देवताओं के नाम पर बलि देना इस भूतल पर सबसे बड़ा जघन्य अपराध है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष सीताराम राजपूत जी और किसान मोर्चा के प्रांतीय सचिव अलख नारायण तिवारी जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में पैलानी तहसील शाखा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ मिश्रा जी ने आए हुए भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40