हमीरपुर, अजय शिवहरे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में वरदान रेजीडेंसी रमेड़ी, हमीरपुर में दिनांक 3-4 सितम्बर, शनिवार-रविवार को आयोजित तहसीलस्तरीय 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ के साथ रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकरन सिंह जी ने कहा कि जब किसी साधना को पूर्णरुपेण नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् साधकों के द्वारा सम्पन्न की जाती है, तभी साधना का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। इन दिव्य अनुष्ठानों पर बिताया हुआ एक-एक पल हमारे जीवन के लिए फलदायी है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश संगठनमंत्री श्रीराम सिंह गौर जी ने कहा कि अपने भावपक्ष को प्रबल रखे, तभी गुरुवरश्री की यात्रा व लक्ष्य के पथ पर आगे बढ़ सकेंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव जी महाराज के आशीर्वाद से पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पर 3,4,5 अक्टूबर को शक्ति चेतना जनजागरण शिविर, महाशक्ति शंखनाद का विशाल आयोजन हो रहा है। अत: आप सभी लोग शिविर में पहुँचकर अपनी चेतनाशक्ति को प्रबल बनाएं। संगठन के प्रदेश संगठनमंत्री एसपी मिश्रा जी ने कहा कि अपने कर्म पर विश्वास रखें और गुरुवरश्री के द्वारा बताये गये मार्ग पर बढ़ते जाएं।
अंत में पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष लालाराम यादव जी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी भक्तों के प्रति आभार प्र$कट किया। पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद ग्रहण करके जीवन को धन्य बनाया। कार्यक्रम का संचालन राजा कुशवाही जी ने किया।





























Views Today : 144
Views Last 7 days : 985
Views Last 30 days : 1701
Views This Year : 10754
Total views : 111227
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8