अतर्रा बांदा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की तरह इस माह भी प्रथम रविवार को शिवनारायण गुप्ता जी के आवास, बाउर बाज़ार, अतर्रा में महाआरतीक्रम भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। गुरुवरश्री के जयकारे मनोज राजपूत जी और माता भगवती के जयकारे ओमकार वर्मा जी ने लगवाए।
समापन बेला में मनोज राजपूत जी, रामसिंह गौर जी और पवन कुमार सोनी जी ने परम पूज्य गुरुवरश्री की जनकल्याणकारी विचारधारा पर प्रकाश डाला। उद्बोधनक्रम के पश्चात् टीम प्रमुख कालूराम नामदेव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 175
Views Last 30 days : 664
Views This Year : 9278
Total views : 109751
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8