हमीरपुर, अजय शिवहरे। हर माह की भांति नवम्बर माह में भी स्थानीय पातालेश्वर महादेव मंदिर पर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ-गुरुवर के जयकारे अराधना विश्वकर्मा जी और रश्मि प्रजापति जी ने लगवाय।
इस अवसर पर टीम प्रमुख बहन स्नेहलता राजपूत जी ने कहा कि आप सभी लोग सौभाग्यशाली है कि आप परम पूज्य गुरुवर से आशीर्वाद प्राप्त करके नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् जीवन जी रहे हैं, जिससे आपके जीवन में परिवर्तन आ रहा है और यही परिवर्तन हम सभी को मिलकर समाज में करना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकरन सिंह जी ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के उत्थान हेतु सतत प्रयासरत है। पार्टी प्रदेश सचिव रामभजन तिवारी जी ने कहा कि हमें ऐसे गुरु से जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिन्होंने समस्त मानवजाति का कल्याण करने का संकल्प माता जगदम्बे के चरणों में लिया है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने महाआरती में आये हुये सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन टीमप्रमुख राहुल यादव जी ने किया!




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40