सागर। सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र में सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित रानगिर तिगड्डा के पास कंटेनर में भरे 12 करोड़ रुपए कीमत के मोबाइल बदमाशों ने लूट लिए। लुटेरों ने कंटेनर ड्राइवर को बंधक बनाकर कंटेनर से मोबाइल के बॉक्स दूसरे ट्रक में लोड किए और गंतव्य की ओर चल पड़े।
घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस ने जि़ले समेत प्रदेश में नाकाबंदी कराई। साइबर टीम को सक्रिय किया गया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ट्रक का पीछा करते हुए इंदौर पहुंची। जहां शुक्रवार को क्षिप्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर लूटे गए मोबाइल से भरा ट्रक पकड़ लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस मोबाइल से भरा ट्रक लेकर गौरझामर पहुंची है। जहां मामले में जांच की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी तरुण नायक गौरझामर थाने पहुंचे। उन्होंने वारदात की जानकारी ली और अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। वारदात में फरार आरोपियों से जुड़े कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। साइबर सेल की टीम आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिर$फ्तार कर लिया जाएगा।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40