हमीरपुर, अजय शिवहरे। हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। इस दिव्य अनुष्ठान के शुभारंभ में गुरुवर के जयकारे कु.आराधना विश्वकर्मा जी और ‘माँ’ के जयकारे कु. श्रेया कुशवाहा जी ने लगवाये।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचन्द्र मिश्रा जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री ने जो विचारधारा दी है, यदि उसे जीवन में अक्षरश: उतारते हुए नशामुक्त, मांसाहारमुक्त व चरित्रवान् जीवन अपनाकर अपने-अपने घरों में माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की सुबह-शाम स्तुति करने लगें, तो कभी किसी प्रकार की विषमता उत्पन्न नहीं होगी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सोनी योगभारती जी ने कहा कि सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने माता भगवती की साधना अत्यंत ही सहज-सरल शैली में प्रदान की है, जिसे हर कोई अपनाकर साधक बन सकता है। संगठन के प्रांतीय संगठनमंत्री एसपी मिश्रा जी ने कहा कि हम यदि नशा-मांसाहार से मुक्त होकर चरित्रवान् बनकर ‘माँ’ की आराधना करें, तो सुख-समृद्धि व शांति के लिए हमें भटकना न पड़े। टीम प्रमुख राहुल यादव जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8