सागर, रूपेश सेन। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रथम रविवार को बाल संजीवन विद्यालय, कटरा बाज़ार, सागर में मासिक महाआरतीक्रम संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की समापन बेला पर संगठन के महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता पूजा नामदेव जी ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रयासों से आज करोड़ों लोग नशे-मांसाहार से मुक्त होकर चरित्रवान् जीवन अंगीकार कर चुके हैं, जिससे उनके घरों में सुख-शांति का प्रादुर्भाव हुआ है। श्रीमती लीला सेन जी ने परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा पर प्रकाश डाला।
संगठन के केंद्रीय प्रचारमंत्री भुज्जी लाल सेन जी ने कहा कि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा जो विचारधारा हमें प्रदान की गई है, उस विचारधारा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। यदि आपको स्वयं का कल्याण करना है, तो जनकल्याणकारी कार्य करने होंगे। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने भी अपने सारगर्भित विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन जीवन सिंह लोधी जी एवं आभार प्रदर्शन भानु प्रताप सिंह लोधी जी ने किया।





























Views Today : 24
Views Last 7 days : 156
Views Last 30 days : 657
Views This Year : 9356
Total views : 109829
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151