बलौदा बाज़ार, छत्तीसगढ़। समाज को नशे की विभीषिका से बचाने के लिए सतत प्रयत्नशील भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 15-16 अप्रैल 2023 को नगर भवन, ग्राम-कसडोल, जि़ला- बलौदा बाज़ार, भाटापारा (छ.ग.) में आयोजित 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ हज़ारों भक्तों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम की समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे दिव्य अनुष्ठानों में सौभाग्यशाली लोग ही पहुँच पाते हैं। परम पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज से हमें ज्ञान प्राप्त हुआ कि हमारी आत्मा की जननी माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा हैं, जिनकी कृपा के फलस्वरूप ही यह सम्पूर्ण जड़-चेतन जगत् संचालित हो रहे हैं। सौभाग्य से हमें यह मानवजीवन प्राप्त हुआ है, जिसे प्राप्त करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं।
हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि उसका जन्म क्यों हुआ है, उसके कत्र्तव्य क्या हैं, उसके जीवन का लक्ष्य क्या है? उसके जीवन में इतनी समस्याएं क्यों हैं, इतना संघर्ष क्यों है? परम पूज्य गुरुदेव जी ने हर मनुष्य के तीन कत्र्तव्य बताए हैं, धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्ररक्षा करना।
कोई भी व्यक्ति संघर्ष नहीं चाहता है। तो सद्गुरुदेव जी महाराज ने कहा है कि तुम्हारे जीवन में जो संघर्ष हैं, जो समस्याएं हैं, वह सब तुम्हारे कर्मों के परिणामस्वरूप हैं, तुम्हारे पहले के, पूर्व जन्म के कर्मों के फलस्वरूप हैं और आगे इन संघर्षों से बचना है, तो माता जगदम्बे की साधना-आराधना करो, नशे-मांसहार से मुक्त, चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोपकारमय जीवन जियो। अत: आज से ही, अभी से यह संकल्प ले लो कि मैं समस्त बुरे कर्मों का परित्याग कर दूँगा और जब आप लोग अपने इस संकल्प का दृढ़ता से पालन करने लगोगे, तो आपका जीवन सरस होता चला जायेगा।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी (अनूप) जी ने सारगर्भित शब्दों में कहा कि हमारे गुरुभाई-बहन समाज में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए सत्यधर्म की यात्रा तय कर रहे हैं, सतत जनजागरण में लगे हुए हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता हर घर को ‘माँÓ की ज्योति से प्रकाशित देखना चाहते हैं, उन्होंने लाखों-लाख लोगों को नशामुक्त करके उनके जीवन में सुख-शांति का प्रादुर्भाव किया है।
परम पूज्य गुरुवर के द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को लेकर समाज के कुछ लोग संगठन के कार्यकर्ताओं पर टिप्पड़ी करते हैं कि क्या तुम लोगों ने समाज को नशामुक्त बनाने का ठेका लिया है? अरे, उन्हें यह नहीं मालुम कि जब एक व्यक्ति नशामुक्त होता है, तो उसके घर में चल रहा कलह समाप्त होता है, उसके जीवन में परिवर्तन आता है और उसके जीवन की आधी समस्या समाप्त होजाती है। छत्तीसगढ़ में ही अभी तक भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा दो लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त किया जा चुका है। अन्य पार्टी के लोग तो शराब की बोतलें बटवाकर वोट लेना चाहती है, जबकि हम कहते हैं कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी आप लोगों को नशामुक्त करके वोट लेगी। वे शराब पिलाकर लोगों के जीवन में अंधेरा भर देना चाहते हैं, जबकि हम लोगों के जीवन को प्रकाशित करने का काम कर रहे हैं।




























Views Today : 33
Views Last 7 days : 273
Views Last 30 days : 1288
Views This Year : 7130
Total views : 107603
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23