दमोह। दमोह जि़ले की रजपुरा थाना पुलिस ने 08 साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रजपुरा के अपराध क्रमांक 37/15 धारा 420, 409,120 बी के तहत राजगढ़ जि़ले के निवासी आरोपी नरेंद्र पुत्र मांगीलाल राठौर के विरुद्ध गत 08 साल पहले अपराध दजऱ् किया गया था। अपराध दजऱ् होने के बाद से ही आरोपी फरार था, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए 3000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिर$फ्तार किया गया और हटा कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 634
Views This Year : 9315
Total views : 109788
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41