Homeविविध समाचारपर्यटन: मनमोहक है कुंडघाट जलाशय

पर्यटन: मनमोहक है कुंडघाट जलाशय

 बिहार प्रदेश के जमुई ज़िलान्तर्गत सिकंदरा प्रखंड में स्थित कुंडघाट जलाशय बासंती मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन जाता है। घने जंगलों और पहाड़ों के मध्य स्थित इस जलाशय की सुंदरता इन दिनों पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।

  दो पहाड़ों के बीच बांध बनाकर कुंडघाट जलाशय बनाया गया है। यहां चारोंओर विस्तारित हरियाली, विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष व पुष्प जलाशय को एक अनोखी सुन्दरता प्रदान कर रहे हैं, यही कारण है कि यह स्थान स्थानीय लोगों के साथ ही प्रकृतिप्रेमियों का विशेष पसन्द बन चुका है।  

 विदित हो कि कुंडघाट जलाशय क्षेत्रीय किसानों की समृद्धि को बढ़ाने में भी सहायक है। इस जलाशय से सिकंदरा प्रखंड के दस-बारह गांवों की तीन हज़ार एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई का कार्य लिया जाता है।  

यदि आप प्राकृतिक सुंदरता से प्रेमभाव रखते हैं, तो कुंडघाट जलाशय देखने जा सकते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र नगरीय शोर-शराबे से दूर शांत और मनोरम है। इस स्थान की दूरी लछुआड़ स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर से मात्र 04 किलोमीटर दूर है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News