हाथरस। हाथरस ज़िले में साइबर ठगों ने उद्यान विभाग में तैनात एक महिला लिपि के बैंक खाते से 1.19 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज़ कराई है।
कन्हा विहार कॉलोनी की निवासी नूतन रानी, जो उद्यान विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है, ने शिकायत दर्ज़ कराया है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात लिंक या फाइल आई थी और जैसे ही उन्होंने उस फाइल को खोलने की कोशिश की, उनका फोन हैक होगया। इसके कुछ ही देर बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से फटाफट तीन ट्रांजैक्शन हुए। पहली बार: 49,900 रुपये, दूसरी बार: 49,900 रुपये और तीसरी बार: 20,000 रुपये
खाते से अवैध निकासी का मैसेज मिलने के बाद पीड़िता ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना खाता फ्रीज करवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबाइल पर संदिग्ध फाइल खोलने की वजह से यह ठगी हुई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए फाइल, शादी के कार्ड के नाम पर भेजे गए लिंक या किसी भी अनजान फाइल को न खोलें। ऐसा करना आपके बैंक खाते के लिए जोखिम भरा हो सकता है




























Views Today : 242
Views Last 7 days : 898
Views Last 30 days : 1548
Views This Year : 10538
Total views : 111011
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8