संकल्प शक्ति। जि़ला-कानपुर नगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित करौली शंकर महादेव (करौली सरकार) पीठ के प्रमुख डॉ. सन्तोष भदौरिया, दिनांक 02 अप्रैल 2023 की मध्यरात्रि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पहुँचे और दिनांक 03 अप्रैल को सुबह 09 बजे ऋषिवर सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज को नमन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
परम पूज्य गुरुवरश्री और करौली बाबा के मध्य सनातनधर्म की अक्षुण्यता को लेकर गंभीर चर्चा हुई। करौली बाबा ने कहा कि आपके द्वारा सनातनधर्म की अक्षुण्यता को लेकर जो जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, अनुकरणीय है और मैं इस कार्य में पूरी तरह साथ में हूँ। सद्गुरुदेव जी ने शारदीय नवरात्र पर होने वाले महाशक्ति शंखनाद (तृतीय चरण) में आने के लिए करोली बाबा को आमंत्रित किया।
संकल्प शक्ति प्रतिनिधि के द्वारा पूँछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री सन्तोष भदौरिया (करौली बाबा) ने कहा कि गुरुजी के द्वारा जो धर्मअध्यात्मजगत् को शक्तिपरीक्षण की चुनौती दी गई है, हम उनके साथ हैं। उन्होंने पर्चा बनाकर भूत-प्रेत के नाम पर ठगी करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि इस सिद्धाश्रम से धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41