सागर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रथम रविवार को बाल सजीवन विद्यालय, कटरा बाज़ार, सागर में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर संगठन के संगठनमंत्री विनय कुमार सिंह जी ने कहा कि हमारा और आपका परम सौभाग्य है, जो इस कलिकाल के भयावह वातावरण में भी माता जगदम्बे की साधना करने का अवसर मिल रहा है। रामलाल रजक जी ने समस्त क्षेत्रवासियों का आवाहन किया कि भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़ें और अपने और अपने पूरे परिवार को नशे-मांसाहार से मुक्त करके खुशहाली का जीवन पाएं। क्योंकि, नशा-मांसाहारमुक्त जीवन ही खुशहाल जीवन का आधार है।
संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद दीक्षित जी ने कहा कि सरकारें कितनी भी योजनाएं चला ले, लेकिन जिस सरकारों के द्वारा खुलेआम नशे का कारोबार किया जा रहा है वह सरकारें समाज को अपराधमुक्त नहीं कर सकतीं।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40