जबलपुर। जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मध्यप्रदेश की वार्षिक बैठक के दौरान डॉक्टर आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोमवार को सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडे स्वागत भाषण दे रहे थे कि भाषण लंबा होने पर भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर से आए डॉक्टरों ने इसका विरोध किया। डॉ. पांडे ने भी मंच से जवाब दिया। इस दौरान ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को बाहर निकालने के साथ ही अपशब्द कहे गए। इस पर वे भड़क गए। वे मंच पर पहुंचे और डॉक्टर पांडे से बहस करने लगे। इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। फिर लात-घूंसे बरसने लगे। विवाद बढ़ता देखकर आईएमए जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को कॉल कर दिया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शिकायत नहीं होने पर समझाइश देकर वापस लौट गई।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139