गांधीनगर। रविवार की शाम 06:30 बजे, गुजरात का मोरबी पुल टूटने पर 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं।
143 साल पुराना यह पुल गत 06 महीने से बंद था और हाल ही में इसकी मरम्मत की गई थी तथा 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था और 30 अक्टूबर को यह हादसा हो गया।
जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।
किसके पास थी मेंटेनेंस की जि़म्मेदारी?
ब्रिज के मेंटेनेंस की जि़म्मेदारी ओरेवा गु्रप के पास है। इस गु्रप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगरपालिका के साथ एक समझौता किया है। गु्रप के पास ब्रिज की सुरक्षा, सफाई, रखरखाव, टोल वसूलने, स्टाफ का प्रबंधन है।
कंपनी पर मामला दजऱ्
ब्रिज का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी पर गैरइरादतन हत्या का केस दजऱ् किया गया है। कमेटी बनाई गई है, जो हादसे की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 647
Views This Year : 9289
Total views : 109762
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.165