नई दिल्ली। देश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था के तहत अब आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए आरटीओ जाने की आवश्यकता नहीं है। अब मान्यता प्राप्त निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर टेस्ट देकर भी लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है।
अब आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी ड्राइविंग स्कूलों में ट्रेनिंग ले सकते हैं। वहां टेस्ट पास करने पर आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसके आधार पर सीधे आपका लायसेंस जारी कर दिया जाएगा।
कागज रहित प्रक्रिया: आवेदन से लेकर स्लॉट बुकिंग तक की पूरी प्रक्रिया अब सड़क परिवहन मंत्रालय के ‘सारथी’ पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से पूरी की जा रही है।
भ्रष्टाचार की गुंजाइश नही: निजी केंद्रों पर टेस्ट की पूरी रिकॉर्डिंग की जाती है और इसे क्लाउड पर स्टोर किया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या पैरवी की गुंजाइश न रहे।
घर बैठे लर्निंग लाइसेंस: अब लर्निंग लाइसेंस के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। आधार-आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं और तुरंत प्रिंट निकाल सकते हैं।
भारी जुर्माने का प्रावधान: नई गाइडलाइंस के अनुसार, बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर अब 5,000 रुपए तक का जुर्माना लगेगा। वहीं, नाबालिग के गाड़ी चलाने पर गाड़ी मालिक को 25,000 रुपए का जर्माना और 03 साल की जेल हो सकती है।




























Views Today : 240
Views Last 7 days : 896
Views Last 30 days : 1546
Views This Year : 10536
Total views : 111009
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8