रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की रायपुर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने रीवा जि़ले के चार गांजा तस्करों को पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार, एक मुखबिर ने एएसपी अपराध को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी। सूचनाकर्ता ने दावा किया कि रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर गंज थाना अंतर्गत रेलवे गेट नंबर दो के पास चार संदिग्ध खड़े है।
जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। वैसे ही आरोपी बैग लेकर भागने लगे। तभी चार बदमाशों को रायपुर पुलिस ने धर दबोचा। चारों आरोपियों के कब्जे से दो बैगों से 10 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमती एक लाख रुपए है। गंज थाने में अपराध क्रमांक 240,22 आईपीसी धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
आरोपियों में शुभम सोनी पुत्र सूरसरी प्रसाद, 23 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर थाना बिछिया, अमित सिंह पटेल पुत्र दिनेश, 25 वर्ष, निवासी- घटेहा थाना जनेह, रोहित सिंह पटेल पुत्र संगम लाल, 26 वर्ष, निवासी-मलपार, थाना-सोहागी और उत्तम सिंह पटेल पुत्र बलराम, 22 वर्ष, निवासी-कनपुरा, थाना-जवा, जि़ला- रीवा शामिल हैं।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139