पानीपत। हरियाणा के पानीपत जि़ले के समालखा कस्बे के इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। रात लगभग 01 बजे अचानक लगी इस आग से धमाका हुआ और इस धमाकेको वहां सो रहे कर्मचारी ने सुना, तब उसने आग लगी देखी। आनन-फानन में उसने अपने मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।
पुलिस के अनुसार, समालखा निवासी ईश्वर मित्तल से यह जगह किराये पर लेकर करनाल निवासी सिद्धार्थ ने स्क्रैप गोदाम बनाया हुआ है। गुरुवार की रात अचानक गोदाम में आग लग गई। आगजनी में गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका है। इस आगजनी में लगभग 35 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।




























Views Today : 181
Views Last 7 days : 1022
Views Last 30 days : 1738
Views This Year : 10791
Total views : 111264
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8