आज के समय में ज़्यादातर लोग शरीर में खून की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, त्वचा के पीला होने, सांस लेने में परेशानी होने, चक्कर आने, दिल की धड़कन के तेज होने, सिर दर्द होने और पैरों में ठंड होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अक्सर लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं सब्जियों में से एक है मेथी। मेथी में बहुत से पोषक तत्त्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, मेथी के पत्ते आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन अ, विटामिन उ, और कई तरह के मिनरल्स से भरपूर होते हैं। खून की कमी का मुख्य कारण शरीर में आयरन और फोलिक एसिड का स्तर कम होना है। मेथी में मौजूद पोषक तत्त्व लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके अलावा, मेथी में एंटीआॅक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाते हैं और रक्त शुद्धिकरण में भी सहायता करते हैं।
1. शरीर को गर्म रखे
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए अधिक पोषक तत्त्वों की आवश्यकता होती है। मेथी के पत्ते आयरन के साथ-साथ आयरन के अवशोषण में मददगार विटामिन उ भी प्रदान करते हैं।
2. खून की कमी को दूर करे
सर्दियों में मेथी के पत्ते ताजे मिलते हैं और इनके पोषक तत्त्व अधिक मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इस समय इनका सेवन शरीर को खून की कमी से लड़ने में मजबूत बनाता है।
3. पाचन में करे सुधार
सर्दियों में पाचन प्रणाली सुस्त हो जाती है। मेथी में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन सुधारता है और पोषक तत्त्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करता है।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 901
Views Last 30 days : 1554
Views This Year : 10557
Total views : 111030
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8