भोपाल। साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य साइबर पुलिस के द्वारा ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में 26 एफआईआर दर्ज़ करने के साथ 46 आरोपियों को गिरफ़्तार करके विचाराधीन कैदी के रूप में जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। यह अभियान उन म्यूल खातों के विरुद्ध है, जिनका उपयोग ठगी की राशि को खपाने के लिए साइबर अपराधियों के द्वारा किया जाता है।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत साइबर सेल ने प्रदेशभर में लगभग तीन लाख ऐसे बैंक खातों को चिह्नित किया है, जिनमें संदिग्ध लेन-देन हो रहा है। जांच में पाया गया है कि साइबर अपराधी इन खातों का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों की इधर-उधर करने के लिए कर रहे हैं, ताकि पुलिस प्रशासन मुख्य अपराधी को न पकड़ सके।
चेतावनी: साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अपना बैंक खाता या डिजिटल आईडी किसी को भी किराए पर देता है, तो वह भी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग में सहयोग करने के रूप में दोषी माना जाएगा।




























Views Today : 242
Views Last 7 days : 898
Views Last 30 days : 1548
Views This Year : 10538
Total views : 111011
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8