सीतापुर। ज़्यादा ब्याज का लालच देकर क्रिप्टो एक्सचेंज एप से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के अनुसार, रामकोट के नवीन चौक के विराट राठौर व 24 अन्य पीड़ितों ने बोंबीटेक्स व बीमैक्स रियलटी के सीईओ समेत सात आरोपियों के ख़िलाफ़ करोड़ो रुपए की ठगी का मुक़दमा दर्ज़ कराया था। इस मामले में तीन पहले से जेल में हैं। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में तीन और नाम सामने आए। बिहार के जनपद बांका के शंभूगंज के करसंडा निवासी अमित शर्मा पुत्र विपिन कुमार शर्मा, मुजफ्फरनगर के जानसठ के सलारपुर के सचिन कुमार पुत्र सत्यपाल, कानपुर नगर के नौबस्ता के यशोदानगर गंगापुर कॉलोनी के शौर्य वर्धन सिंह सेंगर पुत्र जितेंद्र सिंह सेंगर, इन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।




























Views Today : 14
Views Last 7 days : 906
Views Last 30 days : 1559
Views This Year : 10562
Total views : 111035
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8