जबलपुर। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिर$फ्तार किया है। हालांकि सट्टा खिलाने वाला मुख्य आरोपी बुकी गुरमुख आहूजा अपने साथी दया सिंधी, कमल खत्री और कमल मालानी के साथ पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा। गोरखपुर थाना पुलिस ने गुरमुख आहूजा के 02 सहयोगियों को हिरासत मे लिया है। दोनों ही आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और नगदी बरामद हुई है, वहीं पुलिस ने गुरमुख आहूजा के ऑफिस को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक क्रिकेट सट्टे का एक बड़ा नेटवर्क जबलपुर सहित आसपास के जि़ले में फैला हुआ है।




























Views Today : 116
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 1673
Views This Year : 10726
Total views : 111199
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8