नई दिल्ली। भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर सोमवार, दिनांक 24 नवम्बर 2025 को शपथ ली। जस्टिस सूर्यकांत 09 फ़रवरी 2027 तक लगभग 15 महीने देश की सर्वोच्च अदालत का नेतृत्व करेंगे।
ज्ञात हो कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार ज़िले के छोटे से गांव पेटवाड़ (नारनौंद) में मदनगोपाल शास्त्री और शशि देवी के घर हुआ। पिता संस्कृत के शिक्षक थे, जबकि माता एक साधारण गृहिणी। वे पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके तीन भाई ऋषिकांत (सेवानिवृत्त शिक्षक), शिवकांत (डॉक्टर) और देवकांत (सेवानिवृत्त आईटीआई प्रशिक्षक) और एक बहन कमला देवी हैं। पिता चाहते थे कि बेटा उच्च क़ानूनी शिक्षा (एलएलएम) प्राप्त करे, मगर जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें मनाया कि वह एलएलबी के बाद सीधे वकालत शुरू करेंगे और आज उन्होंने अपनी काबिलियत से देश के प्रधान न्यायाधीश का पद सुशोभित कर रहे हैं।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10566
Total views : 111039
Who's Online : 2
Your IP Address : 162.251.85.8