गढ़ाकोटा, सागर, संकल्प शक्ति। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 13 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर 07 जून 2026 को देश के कोने-कोने में 14वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अगुआई में विभिन्न ज़िलो में विशाल रैलियों का आयोजन किया गया। इन रैलियों में पार्टी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय महिलाओं और युवाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। पार्टी की पताकाएं और गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में वैचारिक क्रांति लाना था। आयोजित रैलियाँ व आमसभाएं केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव, नशामुक्ति और चरित्रवान् समाज के निर्माण का शंखनाद थीं।
सागर ज़िले के गढ़ाकोटा में सागर बल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम से पार्टी की महासचिव और भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी की अगुवाई में सायं 04 बजे विशाल रैली निकाली गई। यह रैली नगरभ्रमण के पश्चात् वापस स्टेडियम पहुंचकर आमसभा के रूप में तब्दील हो गई।

शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी ने पार्टी के मूल सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘‘आज सर्वप्रथम मैं आप सभी को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देती हूँ। आज का दिन केवल स्थापना दिवस ही नहीं है, बल्कि यह वह दिन है, जिस दिन हम सभी वैचारिक क्रांति के लिए नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना यात्रा निकालते हैं, सभाओं का आयोजन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि हम अपने समाज के उत्थान के लिए, राष्ट्र की रक्षा के लिए आजीवन कार्य करते रहेंगे। विश्वास मानिए हमारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्र की सेवा, धर्मरक्षा एवं मानवता की सेवा के क्षेत्र में सतत आगे बढ़ रही है।
सत्ता का सुख भोग रहीं राजनीतिक पार्टियाँ जनता को लुभाने के लिए चुनाव के समय तरह-तरह के वादें करती हैं कि हम देश का विकास करेंगे, सड़क बनाएंगे, हास्पिटल बनाएंगे, किसानों के हित के लिए ये करेंगे, वो करेंगे, हर गांव में विद्यालय होंगे। लेकिन, हमारी पार्टी का मुख्य मुद्दा है कि हम समाज को नशामुक्त करेंगे। समाज को यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि जो यह बोलते हैं कि हम विकास करेंगे, तो क्या ऐसे विकास होगा कि पूरी युवा पीढ़ी नशे से ग्रसित होजाए? क्या नशे से ग्रसित युवा पीढ़ी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकती है? नहीं।
हम विकसित समाज की परिकल्पना तब तक नहीं कर सकते, जब तक हमारी युवा पीढ़ी, हमारा पूरा समाज पूरी तरह से नशा-मांसाहारमुक्त नहीं होजाता। आज इस सत्य को समझने की आवश्यकता है। आज यह समझने की आवश्यकता है कि आपके पूरे मध्यप्रदेश में शराब का कारोबार कौन संचालित कर रहा है? हमारे युवा भाई रोजगार की तलाश में अपना प्रदेश छोड़कर क्यों दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं? समूचे प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। आप देखें कि क्या किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है? जो मेहनत मज़दूरी करते हंै, दिनभर पसीना बहाते हैं,क्या उन्हें उचित पारिश्रमिक मिल रहा है? सरकारी शिक्षा व चिकित्सा की स्थिति भी बदतर है। आप बता दें कि कौन सी ऐसी पार्टी है, जिसने जनहित के लिए किए गए अपने वादे को पूरा किया हो?
वर्तमान समय में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो जनकल्याण के लिए समर्पित है और आम समस्याओं को हल कर सकती है तथा आम समस्याओं का निदान तभी होगा, जब समूचा युवावर्ग नशामुक्त रहेगा, समूचा समाज नशामुक्त होगा।
हमने सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण जिस मध्यप्रदेश का सपना देखा है, वह निश्चित रूप से चरितार्थ होगा। एक बार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के साथ क़दम से क़दम मिलाकर आगे बढ़कर देखिए, जिस सुन्दर समाज की परिकल्पना हमने की है, वह पूरी होकर रहेगी।’’




























Views Today : 233
Views Last 7 days : 889
Views Last 30 days : 1539
Views This Year : 10529
Total views : 111002
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8