बैढ़न, सिंगरौली। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर ज़िला मुख्यालय बैढ़न में पार्टी ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज़ कराई। स्थानीय रामलीला मैदान से पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक विशाल और भव्य रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सभा स्थल रामलीला मैदान पर विसर्जित हुई। इसके बाद एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी और राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न आशीष शुक्ला जी ने संबोधित किया।
आमसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि ‘‘हमारी पार्टी समाज के हर वंचित और उपेक्षित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने आज से 13 वर्ष पूर्व, सभी राजनीतिक पार्टियों का उनकी कार्यशैली का आकलन करने के बाद उस सशक्त विचारधारा को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की स्थापना की, वास्तव में समाज को जिस विचारधारा की ज़रूरत थी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की स्थापना उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए की गई है, जिसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने, हमारे देश के लाखों वीर क्रांतिकारी युवकों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, इसकी स्थापना उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए गई है, जिसकी परिकल्पना हमारे महान ऋषियों-मुनियों ने की थी, इसकी स्थापना उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए की गई है, जिसका स्वप्न हमारे देश के महापुरुषों ने देखा था।
मध्यप्रदेश की सरकार नशे के कारोबार में लिप्त है और नशे की विभीषिका के कारण प्रदेश की महिलाएं त्रस्त हैं, चाहे घर में हो या बाहर, वे प्रताड़ना की शिकार हो रहीं हैं। युवावर्ग नशे के कारण अपनी सोचने-समझने की क्षमता को खोता जा रहा है और जो भी नशा करने लगता है, उसका पूरा जीवन बरबाद होजाता है। गांव के गांव नशे के कारण बरबाद होते जा रहे हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी इसी नशे के विरुद्ध कार्य कर रही है, समाज को चेतनावान् बनाने का कार्य कर रही है।

प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ते क्रम में है, शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था चौपट है। इलाज के लिए मध्यप्रदेश के लोगों को अन्य प्रान्तों में जाना पड़ता है। शासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरा हुआ है और सरकार है कि अधिकाधिक आय अर्जित करने के लिए शराब का कारोबार कर रही है, जो कि पूरी मानवता के लिए घातक है। अब मनमानी नहीं चलेगी, क्योंकि जनता जागरूक होती जा रही है और जागरूक करने का कार्य भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कर रही है। भारत माता की जय।।’’
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि ‘‘भाईयों-बहनों, जब तक हमारा समाज नशामुक्त नहीं होगा, तब तक एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। नशा आज हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। हमें जात-पात, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी संकीर्ण रूढ़ियों को तोड़कर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां हर नागरिक को समान सम्मान और अधिकार मिले। इस हेतु समाज के बीच हमने कार्य किया है और कार्य कर रहे हैं। पार्टी गठन के 13 वर्षों में हमने अपनी धरातल को मज़बूत करने का कार्य किया है, क्योंकि बिना संघर्ष के परिवर्तन नहीं आ सकता। परिवर्तन के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, आन्दोलन करना पड़ेगा और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध आवाज़ उठानी पड़ेगी।
आज यहाँ पर उपस्थित सभी गुरुभाई-बहनों व क्षेत्रीय जनमानस को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। जनमानस से आग्रह है कि सभी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़िए और सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करिए। हिन्दू राष्ट्र भारत माता की जय।।’’


























Views Today : 86
Views Last 7 days : 298
Views Last 30 days : 700
Views This Year : 19697
Total views : 120170
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8