Homeक्षेत्रीय48 डिग्री तापमान में तप रहा है बांदा

48 डिग्री तापमान में तप रहा है बांदा

बांदा 10 जून। बुंदेलखंड का बांदा जिला इस समय देश के सबसे गर्म इलाकों में शुमार है, जहां आसमान से बरसती आग और चढ़ते पारे ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। 
इस भीषण नौतपा और लू के बीच पिछले 48 घंटों से जारी अनियंत्रित बिजली कटौती ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।
बिजली और पानी के गंभीर संकट से परेशान होकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य मार्गों को जाम कर दिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News