भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के फिजा पैलेस फेस-6 में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ज्वेलर्स कारोबारी के घर चोरी हो गई। कारोबारी का परिवार घर से कुछ दूर स्थित मैरिज गार्डन में बेटे की शादी में मग्न था। इसी दौरान उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 11 लाख रुपये की नकदी और सोने व हीरे के जेवर चुरा लिए। शंका है कि चोरी की वारदात शादी समारोह में शामिल किसी व्यक्ति ने की है, क्योंकि घर का ताला टूटा नहीं था।
फरियादी ने एक नौकर व इवेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों पर शक जाहिर किया है, जिसके बाद कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज़ का लिया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फिजा पैलेस फेस-6, रिगालिया हाइट्स निवासी 51 वर्षीय नसिरुद्दीन ज्वैलरी कारोबार से जुड़े हैं। 28 अक्टूबर को उनके बड़े बेटे बिलाल की शादी बैरागढ़ स्थित फार्च्यून रिसार्ट में थी। परिवार, रिश्तेदार और मेहमान सभी शादी समारोह में व्यस्त थे।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8