प्रदूषण और वायरस से बचाव करने के लिए हेल्दी और पौष्टिक चीजें खाना चाहिए। तो दालचीनी और सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज) फाइबर, पोटेशियम जैसे कई पोषकतत्त्वों से भरपूर हैं और इनका पेय बनाकर हर उम्र के लोग पी सकते हैं, क्योंकि इससे सेहत को अनेक फायदे हैं।
1. हाइड्रेशन : गर्मी के मौसम में दालचीनी के पानी में तुलसी के बीज मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। दरअसल गर्मी में शरीर के अंदर पानी की कमी होजाती है। आपकी सभी कोशिकाओं को काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। पानी आपके शरीर में बनने वाली लार, रक्त, मूत्र, पसीना का भी आधार है। शरीर अगर हाइड्रेट नहीं रहेगा, तो आपको कई तरह की शारीरिक परेशानियों और बीमारियों से जूझना पड़ेगा।
2. पाचनक्रिया को करता है ठीक : गर्मी में पाचनक्रिया सुस्त होजाती है। जिसकी वजह से पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचाने में भी दालचीनी के पानी में तुलसी के बीज मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो नियमित मल त्याग में सहायता करके पाचनक्रिया को ठीक करता है। वहीं, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण गट में हेल्दी बैक्टीरिया बनाने में मदद करते हैं।
3. ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल : दालचीनी के पानी में तुलसी के बीज मिलाकर पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके पोषकतत्त्व इंसुलिन लेवल को मेंटेन करने में मदद करते हैं। दालचीनी एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
4. वजन घटाने में सहायक : वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए भी दालचीनी के पानी में तुलसी के बीज मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिससे भूख कंट्रोल में रहती है और आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। यह फूड आइटम की क्रेविंग को कम करके, वेट लॉस और फैट लॉस में मदद करती है।
5. हार्ट को रखता है हेल्दी : दालचीनी के पानी में तुलसी के बीज मिलाकर पीने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके ड्रिंक सं नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल आराम से बाहर निकल जाता है। जिसकी वजह से ब्लॉकेज नहीं होती है और हार्ट प्रॉब्लम होने का खतरा भी कम होता है।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 211
Views Last 30 days : 672
Views This Year : 9264
Total views : 109737
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8