अधिक चीनी खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अधिक चीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। जो लोग ज़्यादा चीनी खाते हैं, वह जल्दी मोटे होने लगते हैं। क्योंकि चीनी खाने से कैलोरीज और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी खाने की वजह से यीस्ट इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अगर वजाइनल एरिया में यीस्ट की मात्रा ज़्यादा है, तो इंफेक्शन हो सकता है। ज़्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे इम्यूनिटी कमजज़ोर होजाती है। इम्यूिनटी कमज़ोर होने के कारण जल्दी-जल्दी इंफेक्शन होने लगते हैं, जिसमें यीस्ट इंफेक्शन भी शामिल है। अगर आप चीनी का सेवन कम कर दें, तो यीस्ट इंफेक्शन से बच सकते हैं। ज़्यादा चीनी युक्त चीजें जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स, फू्रट जूस, पेस्ट्री, सोडा, व्हाइट ब्रेड आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या ज़्यादा देखी जाती है, क्योकि उनमें हाई ब्लड शुगर के कारण इंफेक्शन जल्दी हो जाता है।
डाइट से चीनी की मात्रा कैसे घटाएं?
चीनी की जगह अन्य स्वस्थ विकल्पों को डाइट में शामिल करें। जैसे- खजूर, मिश्री, गुड़ आदि। जूस की जगह फलों का सेवन करे। पैकेट वाली चीजों को खरीदने से पहले लेबल चेक करें। शुगर की मात्रा मौज़ूद होने पर उसका सेवन न करें। चीनी वाली चाय का सेवन करने से बचें।
शुगर क्रेविगि से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फाइबर युक्त फलों को डाइट में शामिल करें।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 88
Views Last 30 days : 834
Views This Year : 8245
Total views : 108718
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243