कन्नौज। कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री थाना बिछवां के गांव बेलधारा में ब्याही है। उनकी पुत्री के नवजात शिशु का शुक्रवार को नामकरण संस्कार था। अत: वीरेंद्र सिंह अपने स्वजनों के साथ ट्रैक्टर से गांव बेलधारा गए थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे।
भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई, जिससे चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पलट गई। ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल की मृत्यु हो गई। सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर छिबरामऊ के निवासी हैं। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर होने से चार की मौत, 24 घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल की मृत्यु हो गई। सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर छिबरामऊ के निवासी हैं।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 88
Views Last 30 days : 834
Views This Year : 8245
Total views : 108718
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243