वाराणसी। नगर निगम ने हरिद्वार, अयोध्या व मथुरा की तर्ज पर बनारस में भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित कर दी है। इस क्रम में निगम ने प्रथम चरण में शुक्रवार को बेनियाबाग व नई सड़क की 26 मांस की दुकानें सील कर दी है।
विदित हो कि गत 18 जनवरी को सदन की बैठक में नगर निगम अधिनियम-1959 की धारा 91 (2) के तहत पार्षद इंद्रेश कुमार सिंह ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आस-पास मांस-मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा था।
नगर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह का कहना है कि निगम के सदन के आदेश के क्रम में मांस की दुकानें बंद कराई गई है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि में सर्वे का कार्य अब भी जारी है। ऐसे में इस क्षेत्र में शेष मांस की दुकानें भी जल्द बंद कराई जाएंगी।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7072
Total views : 107545
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31