बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जि़ले में शुक्रवार को नक्सलियों न एक भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह घटना जि़ला मुख्यालय से लगभग 20 कि.मी. दूर तोयनार थाना क्षेत्र में हुई।
भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला की शक्रवार की रात उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह तोयनार गांव में एक शादी समारोह से बाहर निकल रहे थे। करीब नौ बजे चार नक्सली, ग्रामीणों की वेशभूषा में आए और भाजपा नेता के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने सीने पर भी चाकू से वार किया और वहां से भाग गए।
तिरुपति कटला को घायल अवस्था में जि़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीजापुर में रहने वाले तिरुपति कटला अपने पैतृक गांव तोयनार में लगभग 20 साल से राशन की दुकान चलाते थे।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 258
Views Last 30 days : 1263
Views This Year : 7073
Total views : 107546
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31