सोनीपत। मामा भांजा चौक पर शनिवार को तेज रफ्तार फोर्ड ईको स्पोर्ट कार ने चार साइकिल सवारों को रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में कार सवार तीन लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार चार साइकिल सवार व एक स्कूटी सवार को रौंद दिया, जिसमें चार की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चारों मृतक वेटर का काम करते थे और नेपाल के रहने वाले थे। मृतक पहचान अमर, दल बहादुर, कमल और अर्जुन के रूप में हुई है।
वहीं, कार चालक ऋतिक, उसका साथी अरुण और मोहित भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजवाया। घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 211
Views Last 30 days : 672
Views This Year : 9264
Total views : 109737
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252