झाबुआ। झाबुआ जि़ले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र के पार्थ रसायन फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास का 500 मीटर का एरिया पूरी तरह से खाली करा दिया। राहत की बात ये है कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आग आसपास की दूसरी फैक्ट्रियों में भी फैल सकती थी।
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर खड़े आयशर वाहन के अंदर भरे बेरियल में आग लगी थी। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिस फैक्ट्री में आयशर वाहन में आग लगी वो रसायन की थी, जिससे बड़े खतरे की आशंका थी। लिहाजा तुरंत प्रशासनिक अमला हरकत में आया और मेघनगर, झाबुआ, थांदला से फायर बिग्रेड को बुलाकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40