बच्चों की इम्युनिटी कमज़ोर होने के कारण उन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या होजाती है। ऐसे में सिरप पिलाने की जगह रात में सोने से 30 मिनट पहले मधुमक्खी के छत्ते से निकला कच्चा शहद खिलाएं। एक से दो दिनों में आराम मिलेगा।
क्या है कच्चा शहद?
कच्चे शहद को सीधे मधुमक्खी के छत्ते से निकाला जाता है। इसे फिल्टर या गरम नहीं किया जाता। छत्ते से निकालने के बाद इसे नायलॉन के कपड़े में छानकर खाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। इसमें मिनरल्स भी होते हैं जैसे कि कैल्शियम और मैग्नीशियम जो हड्डियों को मज़बूत करने में मदद करते हैं। कच्चा शहद खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता नहीं। ये हार्ट की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।




























Views Today : 45
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 1590
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8