असंतुलित जीवनशैली और खराब खानपान के कारण लोगों में पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए संतुलित और पौष्टिक डाइट के साथ-साथ नियमित रूप से योग या व्यायाम का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। जंक फूड्स, बहुत ज़्यादा तला भुना या अन्हेल्दी भोजन करने से आपको पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। एसिडिटी की समस्या जब गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है, तो मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं। एसिडिटी को एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। इस स्थिति में आपके पेट का एसिड वापस लौटकर गले में पहुंच सकता है। एसिड रिफ्लक्स (अम्ल प्रतिविंब) की वजह से आपको पेट में दर्द, खट्टी डकार समेत कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
एसिड रिफ्लक्स में कैसे पिएं एलोवेरा का जूस?
एसिड रिफ्लक्स से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन लाभप्रद होता है। एलोवेरा में मौज़ूद गुण और पोषकतत्त्व आपके शरीर को हेल्दी रखने और फ्री रेडिकल्स से बचाने का भी काम करते हैं। एलोवेरा में मौज़ूद औषधीय गुणों के कारण ही इसका इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है। आपको बाज़ार में तमाम तरह के एलोवेरा जूस मिल जायेंगे, लेकिन आपको ऐसे जूस का सेवन करना चाहिए जिसमें किसी भी तरह का आर्टिफीसियल प्रेजर्वेटिव मौज़ूद न हो। आर्गेनिक एलोवेरा जूस का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। आप एलोवेरा की पत्तियों से घर पर भी आसानी से एलोवेरा जूस बना सकते हैं।
नित्यप्रति सुबह के समय खाली पेट लगभग 20 एमएल एलोवेरा का जूस नियमित रूप से पीने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। इसका सेवन करने के बाद लगभग 20 मिनट तक आपको कुछ भी नहीं खाना चाहिए। वैसे तो आप एलोवेरा जूस का सेवन आसानी से कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको इसका स्वाद नही पसंद है, तो इसे नारियल पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। रोजाना लगभग दो से तीन हफ्ते तक इसका सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।




























Views Today : 45
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 1590
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8