बदलते हुए मौसम में हर व्यक्ति को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस शरद ऋतु में आपको सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर होने लगती है, जिससे बीमारियाँ हावी होजाती हैं। इस मौसम में सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। ऐसे में आपको अपनी त्वचा की देखभाल ज़रूर करनी चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए निम्नांकित चीजों का सेवन करें–
1. एवोकाडो
बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो त्वचा को मुलायम बनाता है, त्वचा में कसाव लाता है और कोलेजन बढ़ाता है। एवोकाडो का सेवन करने से उम्र बढऩे के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है। एवोकाडो खाने से त्वचा हेल्दी बनी रहती है और त्वचा पर निखार भी आता है। एवोकाडो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।
2. नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, नट्स और सीड्स त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन ई होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। आपको बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को अवश्य शामिल करना चाहिए।
3. टमाटर का सेवन करें
बदलते मौसम में आपको टमाटर का सेवन भी करना चाहिए। टमाटर में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे कैरोटीनॉइड तत्त्व पाए जाते हैं। टमाटर का सेवन करने से झुर्रियां ठीक होती हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप बदलते मौसम में टमाटर का सलाद खाएंगे, तो इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है।
4. ग्रीन टी पिएं
बदलते मौसम में आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी पीने से शरीर की इम्यूनिटी तेज होती है। अगर आप ग्रीन टी का सेवन करेंगे, तो शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। ग्रीन टी पीने से आपकी त्वचा साफ और चमकदार बनेगी।
5. नारियल पानी
नारियल पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको हमेशा नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। नारियल पानी त्वचा को बदलते मौसम में होने वाले न$कसान से बचाता है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31