बेंगलुरु। कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने सोमवार को 70 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी 17 सरकारी अधिकारियों ठिकानों पर कार्रवाई की है।
लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि भारी मात्रा में नकदी, सोना, अचल संपत्ति, लग्जरी वाहन, ज़मीन में निवेश, स्टॉक और महंगे गैजेट्स का पता चला है। लोकायुक्त पुलिस की कई टीमों ने क्षेत्राधिकार पुलिस की सहायता से सुबह-सुबह छापेमारी की।
विदित हो कि यह छापामार कार्यवाही बेंगलुरु, मांड्या, रायचूर, बीदर, कलबुर्गी, चित्रदुर्ग, बल्लारी, तुमकुरु, उडुपी, हासन, बेलगावी, दावणगेरे और हावेरी जि़ले में की गई है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 50
Views Last 30 days : 657
Views This Year : 8365
Total views : 108838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250