गाजियाबाद। गाजियाबाद में ससुराल वालों ने दहेज लाने का दबाव बनाने के लिए बहू के अश्लील वीडियो बनाकरे धमकी दी कि दहेज नहीं लेकर आई तो वीडियो वायरल कर देंगे। ससुराल वालों ने महिला के कमरे में सीसीटीवी वीडियो लगा दिए थे। महिला को उसके पाँच साल के बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया है।
यह मामला जि़ले के मधुबन बापूधाम थाने की है। महिला ने ससुराल वालों के ख़्िाला$फ शिकायत की। उसने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, देवर, सास, ससुर और ननद ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसके कमरे में उन लोगों ने कैमरा लगा दिया था। उन्होंने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं। उसके बाद उन्होंने कहा कि रुपये नहीं लेकर आई तो वीडियो को वायरल कर देंगे।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1264
Views This Year : 7074
Total views : 107547
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31