त्रिवेन्द्रम। केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में तीन धमाके हुए। इसमें एक की मौत और 52 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कलामासेरी में स्थित इस कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े 9 बजे के लगभग दो हज़ार लोग प्रार्थना कर रहे थे, उसी दौरान पाँच मिनट के अंदर लगातार तीन धमाके हुए।
राज्य के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अजित कुमार के अनुसार, एक शख्स ने कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। उसका दावा है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम रखा था। आरोपी का नाम डोमिनिक मार्टिन है। हालांकि मार्टिन ने अभी तक यह नहीं बताया कि किस वजह से उसने ये धमाके किए। इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। इससे पहले कन्नूर पुलिस ने भी एक व्यक्ति को उसके बैग में संदिग्ध सामान मिलने के बाद हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह झारखंड का रहने वाला है। वह मंगलुरु से एरिकोड जा रहा था।




























Views Today :
Views Last 7 days : 906
Views Last 30 days : 1560
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8