पूर्णिया। साइबर ठगों ने कर्नाटक के दो सौ बैंक खातों से करीब दो करोड़ रुपये की निकासी कर ली है। मामले का पता तब चला जब बंगलुरु से आई साइबर पुलिस की सूचना पर बिहार की पूर्णिया पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिर$फ्तार किया।
इसमें दो अररिया व एक सुपौल जि़ले का रहने वाला है। पुलिस तीनों को बंगलुरु ले गई है। बैंक खाते से रकम उड़ाए जाने को लेकर कर्नाटक में दो माह के दौरान सौ से अधिक मामले दजऱ् कराए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना अररिया जि़ले के विवेक विश्वास ने दिल्ली में ढाई लाख रुपये खर्च करके साइबर ठगी का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद अररिया के ही मदन कुमार को प्रशिक्षित किया। फिर दोनों ने सुपौल के नया टोला कर्णपुर निवासी दीपक कुमार के सहयोग से कर्नाटक के दो सौ बैंक खातों से दो करोड़ रुपए उड़ा ली। विवेक साइबर ठगी के लिए फर्जी वेबसाइट भी बना रहा था। बीसीए डिग्रीधारी विवेक ने कोसी सीमांचल में साइबर ठगों का गिरोह बना लिया था।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31