देवरिया। आपसी विवाद में क्रोधित होकर एक युवक ने दुकान में घुसकर हम उम्र युवक सैफ अली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी चौराहे पर शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे हुई घटना से सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे हत्यारोपित युवक को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बाबूपट्टी गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सैफ अली के चाचा कयामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने रंजिश में हत्या करने का मु$कदमा दजऱ् किया है।
बताया जाता है कि तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबूपट्टी गांव के कयामुद्दीन की चौराहे पर सिलाई की दुकान है। उनके छोटे भाई नियामुद्दीन का इकलौता बेटा 15 वर्षीय सैफ अली शाम को दुकान में अकेला बैठा था। चाचा कयामुद्दीन दुकान से कुछ दूरी पर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाबूपट्टी का ही रहने वाला 15 वर्षीय किशोर दुकान पर पहुंचा। उसकी किसी बात को लेकर सैफ अली से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो वह दुकान में घुस गया और सैफ अली के सीने में चाकू घोंप दिया। सैफ लहूलुहान होकर गिर गया। यह देखकर आसपास के लोगों ने हत्यारोपित किशोर को पकडऩे के साथ घायल सैफ अली को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्यारोपित को गिर$फ्तार करके हत्या का मामला दजऱ् कर लिया है।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 89
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 8344
Total views : 108817
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250