अधिकांश घरों में कसूरी मेथी का इस्तेमाल खाने में अलग-अलग तरह से किया जाता है। आयुर्वेद में कसूरी मेथी का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। कसूरी मेथी में विटामिन क्च6 और विटामिन ष्ट के अलावा फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं।
कसूरी मेथी से महिलाओं को पाँच प्रकार के लाभ हैं-
एनीमिया: महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज़्यादा देखने को मिलती है, जिसे डाइट में सुधार करके ठीक किया जा सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर कसूरी मेथी फायदेमंद साबित होती है। कसूरी मेथी में आयरन और फोलिक एसिड की मात्रा अच्छी होती है, ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इनफर्टिलिटी: कुछ महिलाओं को पीरियड समय से नहीं आते हैं, इस समस्या में कसूरी मेथी क सेवन फायदा कर सकता है। कसूरी मेथी का सेवन मासिक धर्म (पीरियड) संबंधी समस्याओं को सुधार सकता है। इसके अलावा अनियमित पीरियड के कारण होने वाले दर्द और थकान से भी राहत मिलती है।
स्किन और बाल: विटामिन ष्ट से भरपूर कसूरी मेथी के सेवन से स्किन अच्छी हो सकती है, विटामिन सी स्किन बेहतर करता है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण स्किन पर जल्दी देखने को नहीं मिलते हैं। बालों के लिए भी कसूरी मेथी फायदेमंद है, इसके सेवन से बालों का झडऩा कम हो सकता है, इसके साथ ही रूसी की समस्या भी कम होती है।
हार्मोन इंबैलेंस: कई महिलाएं हार्मोन इंबैलेंस की समस्या से परेशान रहती हैं, जिसके कारण शरीर में कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। कसूरी मेथी का सेवन हार्मोन इंबैलेंस को सुधारने में मदद कर सकता है।
प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी में डॉक्टर अक्सर महिलाओं को फॉलिक एसिड की गोली लेने की सलाह देते हैं, जो कि बच्चे के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है। कसूरी मेथी में फॉलिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर आप कसूरी मेथी का सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान भी कर सकती हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8