मागो। भारत-चीन सीमा पर खुफिया अधिकारियों की टीम तैनात की जाएगी। इसे बॉर्डर इंटेलिजेंस पोस्ट (बीआईपी) के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। ये पोस्ट इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबी) की चौकियों पर और लद्दाख से अरुणाचलप्रदेश तक बनाई जाएंगी। इसे चीन की हरकतों और घुसपैठ पर नज़र रखने की कवायद माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हर बॉर्डर इंटेलिजेंस पोस्ट पर ब्यूरो के चार-पाँच अधिकारी तैनात रहेंगे और आईटीबी के जवान उनकी सुरक्षा करेंगे। ये अधिकारी एलएसी पार चल रही गतिविधियों पर नज़र रखेंगे और सीनियर ऑफिसर्स, सरकार के साथ अपडेट शेयर करेंगे। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मागो से होगी। यह अरुणाचलप्रदेश के तवांग जि़ले के चुना सेक्टर में चीन की सीमा के करीब पहला गांव है। इस गांव में 2020 में ही एक ऑल-टेरेन मोटर रोड बनाई गई थी। यानी यह सड़क हर मौसम में खुली रहती है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8