महोबा। हर माह की भांति सितम्बर माह में भी तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ ‘माँ’-गुरुवर के जैकारों व शंखध्वनि के साथ किया गया।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के महिला शाखा की प्रदेश सचिव श्रीमती सोनी योगभारती जी ने कहा कि ‘गुरुवरश्री ने हमें ‘माँ की साधना-आराधना की ओर बढ़ाकर कलिकाल की भयावहता से हमारी रक्षा की है।Ó संगठन के प्रदेश संगठनमंत्री रामेन्द्र सिंह तोमर जी ने कहा कि ‘हमारा यह जीवन यदि मानवता की सेवा में लग जाए, तो इससे बड़ा हमारा सौभाग्य और कुछ हो ही नहीं सकता और इस सौभाग्य की ओर हमें हमारे परम पूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज बढ़ा रहे हैं।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 21
Views Last 7 days : 261
Views Last 30 days : 1276
Views This Year : 7118
Total views : 107591
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23